प्यार आंखों में आए तो क्या बात है… जिक्र बातों में आए तो क्या बात है…

Hindi shayari प्यार आंखों में आए तो क्या बात है… जिक्र बातों में आए तो क्या बात है… हाथ हाथों में ले कोई तुम्हारा अगर… और चुपके से दबाए तो…

Hindi shayari

प्यार आंखों में आए तो क्या बात है…
जिक्र बातों में आए तो क्या बात है…

हाथ हाथों में ले कोई तुम्हारा अगर…
और चुपके से दबाए तो क्या बात है…

देख कर कोई शर्माए तो क्या बात है…
और बेवजह मुस्काए तो क्या बात है…

दूरी हो जिन से, मिलना मुमकिन ना हो…
वो जिंदगी में आए तो क्या बात है…

हक कोई तुम पर जताए तो क्या बात है…
तुम्हें अपना बताए तो क्या बात है…

भूलकर एक तरफ इस जमाने का डर…
तुमसे मिलने को आए तो क्या बात है…

जानकर कोई सताए तो क्या बात है…
फिर खुद ही मनाए तो क्या बात है…

एक पल हंस कर कहे हाँ मुझे प्यार है…
दूजे पल मुकर जाए तो क्या बात है…

आंसुओं में दर्द बह जाए तो क्या बात है…
खुशी चेहरे पे आए तो क्या बात है…

सबने पूछा जिसे तुम छुपाते रहे…
वो नाम होठों पे आए तो क्या बात है…

वो नाम होठों पे आए तो क्या बात है…!!

Hindi shayari
Hindi shayari

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *